संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धर्म

 धर्म  कुछ समय पहले एक होटल पर चाय पीते समय धर्म पर ही चर्चा चल रही थी तब वहां पर एक सज्जन व्यक्ति बैठे थे पेशे से डॉक्टर थे! उन्होंने  कहा कि मैं किसी धर्म को नहीं मानता! तब उनसे पूछा गया कि आपके परिवार में कौन-कौन हैं! डॉक्टर साहब ने बताया कि हम पति-पत्नी और हमारे दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है! डॉक्टर साहब से पूछा गया आपकी बेटी और बेटे क्या करते हैं! डॉक्टर साहब ने बताया कि वह दोनों अभी पढ़ते हैं! लड़का ग्रेजुएशन कर चुका, लड़की अभी 12वीं में पढ़ती है! डॉक्टर साहब से पूछा गया कि जब आप पति- पत्नी घर पर नहीं होते तो बच्चों की देखरेख कौन करता है! डॉक्टर साहब ने कहा कि बच्चे  उम्र के उस दौर में है कि अपनी देखभाल स्वयं कर सकें! तब सवाल पूछने वाले ने कहा वाह, जी, वाह डॉक्टर साहब, बच्चों के इसी उम्र के दौर में  अपोजिट अट्रैक्शन (मेल- फीमेल आकर्षण) उत्पन्न होता है जो प्राकृतिक है और  इसी दौर में युवक युवतियां गलतियां कर बैठते हैं! लेकिन यहां पर ऐसा क्या है ऐसा कौन सा बंधन है कवच है या चारदीवारी है जो आपके बेटे और बेटी को एक छत, एक कमरा, एक चारपाई पर सोने की इजाजत...